CWG 2018: किदाम्बी श्रीकांत ने जीता बैडमिंटन पुरुष एकल का सिल्वर मेडल
नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में बैडमिंनट पुरुष सिंगल मुकाबले में भारतीय शटलर किदाम्बी श्रीकांत गोल्ड मेडल से चूक गए। श्रीकांत को पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में मलेशिया के ली चोंग वेई ने 21-19, 14-21 और 14-21 से हराया। फाइनल में हारने के बाद श्रीकांत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है।मेन्स सिंगल फाइनल में मलेशिया के ली चोंग वी से हारे किदांबी श्रीकांत ने अपना पहला गेम जीता, लेकिन दबदबा बनाए रखने में चूक गए। श्रीकांत ने भारत के लिए 19वां सिल्वर मेडल जीता है।
पहला गेम 21-19 से जीतने के बाद दूसरे गेम में ली चोंग की धमाकेदार वापसी और किदांबी श्रीकांत को 14-21 से हराया। तीसरे गेम में भी ली काफी अग्रेसिव दिखे और उन्होंने 14-21 से श्रीकांत को हराकर गोल्ड पर कब्जा कर लिया।
वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में बैडमिंटन महिला एकल मुकाबले में साइना नेहवाल ने गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है। साइना ने पीवी सिंधु को हराकर गोल्ड पर कब्जा कर किया, जबकि सिंधु के खाते में सिल्वर मेडल आया ।
Story first published: Sunday, April 15, 2018, 10:03 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
