स्वर्ण पदक विजेता मनु भाकर ने दिया आलोचना का जवाब कहा- नहीं हुआ अपमान
नई दिल्लीः गोल्ड कोस्ट में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्ल में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीतकर 16 वर्षीय मनु भाकर ने देश का नाम ऊंचा किया ,अब उनके एक ट्वीट ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। बतातें चलें कि हरियाणा के चरखी दादरी में कॉमनवेल्थ विजेताओं के सम्मान में फोगाट खाप पंचायत ने एक सम्मान समारोह आयोजित किया था।
इस समारोह में मनु को सम्मानित करते हुए उन्हें जमीन पर बिठाया गया था,जिसकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। लोगों की आलोचना का जवाब देते हुए मनु के पिता ने कहा कि मनु ने अपनी कुर्सी बुजुर्गों के सम्मान में छोड़ी थी,जो आज के युवाओं के लिए एक संदेश है।
During the felicitation ceremony I sat on ground on my own. There was space but I preferred to sit on ground as few elders present at the event: Manu Bhaker, gold medal winner at Commonwealth Games 2018 on felicitation ceremony incident pic.twitter.com/pqjyY0kSEm
— ANI (@ANI) April 18, 2018
मनु भाकर ने ट्वीटर पर दिया जवाबः
सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना का जवाब देते हुए स्वर्ण पदक विजेता मनु भाकर ने ट्वीटर पर जवाब देते हुए लिखा कि वो सम्मान समारोह में अपनी जमीन पर अपने मर्जी से बैठी थी क्योंकि इस समारोह में कुछ बुजुर्गों ने भी शिरकत की थी जिनके सम्मान में उन्होंने ऐसा किया। उन्होंने लिखा कि हालांकि वहां ऊपर बैठने की भी पर्याप्त जगह थी लेकिन उन्होंने जमीन पर बैठना ही उचित समझा।
Story first published: Wednesday, April 18, 2018, 14:25 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
