ड्वेन ब्रावो के नये गाने पर जमकर नाचे कोहली और भज्जी
नई दिल्लीः आईपीएल 2018 का रोमांच लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है।मैच के दौरान भले ही टीमें अलग-अलग क्यों न हों लेकिन मैदान के बाहर सभी देशी-विदेशी खिलाड़ी एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। वे न सिर्फ एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आते हैं बल्कि नाच गाना भी करते नजर आते हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2016 के दौरान सॉंग चैम्पियन काफ़ी लोकप्रिय हुआ था और इस गाने को और किसी ने नहीं बल्कि कैरेबियन क्रिकेटर ब्रावो ने गाया था इस गाने ने खूब वाहवाही बटोरी थी। इस सीजन के आईपीएल में एक बार फिर ब्रावो का नया गाना धूम मचा रहा है जिसका टाइटल है 'रन द वर्ल्ड'।
इस गाने पर थिरकने से भज्जी और कोहली और केएल राहुल भी खुद को रोक नहीं सके उनकी तस्वीर को इन्स्टाग्राम पर शेयर करते हुए ब्रावो ने लिखा कि जब हरभजन, कोहली और राहुल आपके गाने पर डाँस करें तो अच्छा लगता है। बता दें कि हाल ही में ब्रावो ने विराट कोहली की जमकर तारीफ़ की थी और कहा था कि वो क्रिकेट के क्रिस्टीयानो रोनाल्डो हैं। ब्रावो ने कहा था कि छोटे भाई डेरेन से कहते रहते हैं कि वो कोहली का अनुसरण करे।
बॉलीवुड में भी दिखा चुके हैं आवाज का जादू
चैंपियन सॉन्ग से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले ड्वेन ब्रावो ने बॉलीवुड फिल्म 'तुम बिन 2' के लिए भी एक गाना गाया है. उन्होंने इस फिल्म के एक गाने में अपनी आवाज दी. अनुभव सिन्हा निर्देशित इस फिल्म में उनका साथ गायक और संगीतकार अंकित तिवारी ने दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
