Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एटीपी फारमर्स क्लासिक : सोमदेव की चुनौती समाप्त

मंगलवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में क्वालीफाईंग खिलाड़ी अमेरिका के स्टीव जॉनसन को सीधे सेटों में हराने वाले सोमदेव दूसरे दौर के मुकाबले में 45वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सर्बिया के जानको टिपसार्विक के हाथों हार गए।

टिपसार्विक ने विश्व के 103वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोमदेव को 7-6, 6-2 से पराजित किया। टिपसर्विक को इस प्रतियोगिता में छठी वरीयता दी गई है।

इस हार के बावजूद सोमदेव 32 एटीपी अंक हासिल करने में सफल रहे। इससे वह सोमवार को जारी होने वाले एटीपी के वरीयता क्रम में पहली बार शीर्ष -100 खिलाड़ियों की सूची में जगह बना लेंगे।

सोमदेव को इस प्रतियोगिता के क्वालीफाईंग से 12 और मुख्य ड्रॉ में दूसरे दौर तक पहुंचने के लिए 20 अंक प्राप्त हुए। सोमदेव 11 वर्ष बार इस खास सूची में जगह बनाने वाले पहले भारतीय होंगे।

इससे पहले 1999 में दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने शीर्ष-100 में पहुंचने का श्रेय हासिल किया था। लिएंडर ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।

शीर्ष-100 में जगह बनाने के साथ ही सोमदेव को वर्ष के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन में सीधा प्रवेश मिल जाएगा।

पिछले वर्ष सोमदेव ने इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए क्वालीफाईंग में हिस्सा लिया था लेकिन इस बार उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+