जिनेदिन जिदान के इस्तीफे पर बोले क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 'हमें गर्व है'
नई दिल्ली। रियल मैड्रिड के फ्रेंच मैनेजर जिनेदिन जिदान ने क्लब को 3 चैंपियंस लीग खिताब जिताने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिदान ने एक इमर्जेंसी प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा, 'मैंने रियल मैड्रिड के मैनेजर के रूप में जारी ना रखने का फैसला किया है। यह एक अजीब मोमेंट है लेकिन इस टीम को लगातार जीतते रहने के लिए बदलाव की जरूरत है। इसे एक नई स्पीच, काम करने के तरीके की जरूरत है इसीलिए मैंने यह फैसला लिया है।'
जिदान के क्लब छोड़ने की खबर ने सभी को चौंका दिया। मैड्रिड के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी इस खबर के परेशान दिखे। हालांकि उन्होंने अपने फेवरेट कोच के जाने पर शानदार संदेश लिखा। रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर जिदान के साथ फोटो शेयर करते हुए स्पैनिश भाषा में लिखा- मुझे आपका खिलाड़ी होने पर गर्व है। मिस्टर, बहुत बहुत धन्यवाद।
Solo siento orgullo de haber sido tu jugador. Míster, gracias por tantísimo.
A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano) on
आपको बता दें कि जिदान की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिदान के साथ रियल मैड्रिड के अध्यक्ष फ्लोरेंटीनो परेज भी मौजूद थे। जिदान के इस फैसले से हैरान क्लब प्रेसिडेंट फ्लोरेंटिनो परेज ने कहा, 'लेकिन हम सिर्फ इस फैसले को स्वीकार और इसकी इज्जत कर सकते हैं। जब मैंने यह फैसला सुना तो इसका मुझपर काफी बड़ा असर पड़ा। मैं जिदान को रुकने के लिए मनाना चाहता था लेकिन मुझे पता है कि वह कैसे हैं।'
गौरतलब है कि जिदान ने जनवरी 2016 में रियल को ज्वाइन किया था। उन्होंने राफा बेनिटेज की जगह ली थी। जिदान का रियल के साथ 2020 तक का कॉन्ट्रैक्ट था। हालांकि कीव में लिवरपूल पर 3-1 की जीत के बाद उन्होंने हिंट दिए थे कि वे टीम को बाय कह देंगे लेकिन तब तो नहीं उसके 5 दिन बाद उन्होंने फैसला लेना उचित समझा। रियल मैड्रिड को छोड़ने के लिए की प्रेस कॉनफ्रेंस में उन्होंने, "मुझे इस क्लब से प्यार है, मैं प्रसीडेंट से प्यार करता हूं। उन्होंने मुझे एक खिलाड़ी के रूप में आने का मौका दिया और अब मैनेजर हूं। मैं हमेशा से आभारी हूं। लेकिन हमें बदलना होगा।"
हालांकि प्रेस कॉनफ्रेंस में जिदान से पूछा गया कि क्या कि क्लब छोड़ने के पीछे रोनाल्डो का गु्स्सा है? हालांकि उन्होंने ऐसी किसी भी बात को खारिज कर दिया। "मुझे सभी खिलाड़ियों का सम्मान प्राप्त है जिसने मुझे चीजों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया है। खिलाड़ियों का मेरे फैसले से कोई लेना देना नहीं है, यह मेरे फैसला है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
