विजेता टीम मध्यांतर तक 1-0 से आगे थी। इस रोचक मुकाबले में इंग्लैंड के लिए एकमात्र गोल 13वें मिनट में जार्जी ट्विग ने किया। ट्विग का यह गोल मैदानी था।
महिला हॉकी स्पर्धा में भारतीय टीम को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ। इस स्पर्धा का खिताबी मुकाबला न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है।
पुरुष वर्ग में भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें फाइनल में पहुंची हैं। भारत ने मंगलवार को इंग्लैंड को पेनाल्टी स्ट्रोक के जरिए हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है।
आस्ट्रेलिया की पुरुष टीम चौथी बार फइनल में पहुंची है। वह इससे पहले तीन बार लगातार इस खिताब पर कब्जा जमा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।