Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : डेनमार्क जीता, नीदरलैंड्स पहुंचा अगले दौर में (लीड-1)

डेनमार्क की इस जीत के साथ नीदरलैंड्स की टीम इस ग्रुप से अंतिम 16 (प्री-क्वोर्टरफाइनल) में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। डेनमार्क टीम की अगले दौर में पहुंचने की संभावनाएं जहां अभी जीवित हैं वहीं कैमरून की टीम विश्व कप से बाहर हो गई है।

लोफ्ट्स वर्सफील्ड स्टेडियम में इंटर मिलान के सुपरस्टार सैमुअल एटो ने मैच के 10वें मिनट में कैमरून को बढ़त दिला दी लेकिन उनकी यह कोशिश टीम के लिए बहुत देर तक राहत नहीं दे सकी।

मैच के 33वें मिनट में डेनमार्क के निकलस बेंटनर ने शानदार गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद खेल के 61 मिनट में डेनिस रोमेडल ने गेंद को एक बार फिर गोलपोस्ट के अंदर कर डेनमार्क को 2-0 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद कैमरून ने डेनमार्क पर एक के बाद एक ताबड़तोड हमले किए लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। उसके खिलाड़ी खेल के अंतिम आधे घंटे में डेनमार्क पर पूरी तरह हावी रहे। कम से कम आधे दर्जन बार उन्होंने गोलपोस्ट को निशाना बनाकर गोल करने का प्रयास किया लेकिन उनका कोई भी प्रयास सफल नहीं हुआ।

इस जीत के साथ डेनमार्क ग्रुप ई में नीदरलैंड के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। उसके तीन अंक हो गए हैं।

दो मैचों के बाद कैमरून के पास शून्य अंक है और उसे अपना अगला मैच पुर्तगाल के साथ खेलना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+