स्पेन और मोरक्को के बीच 2-2 से ड्रा हुआ मुकाबला, ग्रुप बी की विजेता बनी स्पेन

नई दिल्ली। इस मुकाबले से पहले स्पेन को विश्व कप के नॉकआउट में पहुंचने के लिए केवल ड्रा की दरकार थी लेकिन वह मोरक्को को किसी भी तरह से कम करके आंकने की गलती नहीं करने के इरादे से मैदान में उतरा था, इस बेहद रोमांचक मुकाबले में स्पेन और मोरक्को ने 2-2 गोल दागे और मुकाबला ड्रा हो गया । गौरतलब हो कि स्पेन ने पुर्तगाल के खिलाफ अपना पहला मैच 3-3 से ड्रॉ कराया था। इसके बाद उसे ईरान के खिलाफ 1-0 से जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था।

ऐसा रहा मुकाबलाः उम्मीदों के उलट मोरक्को ने 14वें मिनट में गोल कर स्पेन पर बढ़त हासिल कर ली थी।. मोरक्को के बाउटेब ने यह गोल किया था। बाउटेब का यह गोल ऐतिहासिक है, क्योंकि 1998 के बाद मोरक्को ने विश्व कप में पहली बार गोल किया था। वहीं मोरक्को के गोल दागने के बाद स्पेन ने जल्दी बराबरी की ली. 19वें मिनट में इस्को ने गोल दागकर स्कोर बराबर किया. बेहतरीन मूव था. इनिएस्ता ने इस्को को पासिंग दी, इस्को ने कोस्टा को पासिंग दी, जिन्होंने इनिएस्ता को बैक पास दिया, इनिएस्ता ने इस्को को ​पासिंग दी, जिन्होंने मुनीर से उपर से गेंद को नेट में अंदर पहुंचा दिया। पहले हाफ तक दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का चला। वहीं दूसरे हाफ में 81वें मिनट में मोरक्को के यूसेफ ने गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। हाथ से फिसल रहे मुकाबले में स्पेन ने इंजुरी समय में गोल दागकर मोरक्को के साथ ड्रॉ खेला। अस्पास ने 92वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को नॉकआउट तक लेकर आ गए।

Story first published: Tuesday, June 26, 2018, 1:44 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+