Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : उरुग्वे ने बनाई 2-1 की बढ़त (लीड-4)

उरुग्वे ने मैच के आठवें मिनट में पहला गोल दागा जबकि 80वें मिनट में दूसरा गोल दागकर क्वोर्टरफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बनाए रखा है। उसके लिए दोनों ही गोल उसके स्टार फारवर्ड खिलाड़ी लुईस सुआरेज ने किया।

नेल्सन मंडेला बे स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में उरुग्वे ने आठवें मिनट में ही पहला गोल कर मध्यांतर के बाद के खेल के 20 मिनट तक इसे बरकरार रखा लेकिन कोरियाई मिडफील्डर ली चुंगयोंग ने दक्षिण कोरिया के लिए पहला गोल कर मुकाबले को बराबरी पर पहुंचा दिया था। चुंगयोंग ने 68वें मिनट में यह गोल किया।

उरुग्वे की टीम लीग मुकाबलों में ग्रुप-ए में अव्वल रही थी जबकि कोरिया की टीम इस दौर में ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर थी।

कोच ऑस्कर तबरेज के दिशा-निर्देशों पर उरुग्वे की टीम ने अब तक प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाया है। 1930 और 1950 में विश्व कप जीतने वाली उरुग्वे की टीम को मौजदा विश्व कप की सबसे संतुलित टीमों में माना जा रहा है।

दक्षिण कोरिया की टीम दूसरे दौर में पहुंचकर पहले ही अपना प्रारंभिक लक्ष्य पा लिया है। उसके लिए इस मैच में गंवाने के लिए कुछ भी नहीं है क्योंकि विदेशी जमीन पर अब तक हुए विश्व कप आयोजनों में पहली बार उसकी टीम दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रही है।

दोनों टीमों के बीच पूर्व में खेले गए मुकाबलों पर गौर किया जाए तो उरुग्वे का पलड़ा भारी दिखाई देता है। विश्व कप में इससे पहले दोनों टीमों का चार बार मुकाबला हो चुका है और चारों बार उरुग्वे की टीम ने जीत दर्ज की। 1990 के विश्व कप ग्रुप मुकाबले में उरुग्वे ने 90वें मिनट में गोलकर दक्षिण कोरिया को पराजित किया था।

उरुग्वे और कोरिया के बीच खेले जा रहे आज के मैच की विजेता टीम आगामी आज देर रात अमेरिका और घाना के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की विजेता टीम से आगामी दो जुलाई को इसी स्टेडियम में भिड़ेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+