For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

फीफा वर्ल्ड कप से सस्पेंड हो सकती है सबसे फेवरिट टीम स्पेन, ये है बड़ा कारण

नई दिल्ली। फीफा ने स्पेन को अगले साल रूस में होने वाले फीफा वर्ल्डकप से सस्पेंड करने की चेतावनी दी है। 2010 की वर्ल्डकप विजेता टीम स्पेन इस बार भी सबसे फेवरेट टीम मानी जा रही है। फीफा ने स्पैनिश फुटबॉल महासंघ के अंदर चल रहे राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर स्पेन को चेतावनी दी है। फीफा ने स्पैनिश फुटबॉल महासंघ को चेतावनी दी है कि फुटबॉल फेडरेशन के नये अध्यक्ष के चुनाव में स्पेनिश सरकार की भागीदारी उन्हें अगले साल के विश्व कप से बाहर कर सकती है।

पूर्व अध्यक्ष एंजेल मारिया विल्लर पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उन्हें स्पैनिश फुटबॉल महासंघ (RFEF) के पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद जुआन लुइस लैररा को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है।

अब फीफा ने कहा है, "हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि फीफा ने हाल ही में RFEF को एक पत्र भेजा है जिसमें फेडरेशन की जो स्थिति है उसको लेकर चिंता व्यक्त की है। ... सभी सदस्य संघों को अपने मामलों को स्वतंत्र रूप से निपटाना चाहिए"।

फीफा ने आगे कहा है कि सभी एसोसिएशनों को यह आश्वासन दिया जाना चाहिए कि आंतरिक मामलों में तीसरे पक्ष से कोई बाहरी हस्तक्षेप नहीं होगा। फीफा RFEF के साथ संपर्क में है और अगले कुछ हफ्तों में फीफा और यूईएफए के सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल RFEF की स्थिति का विश्लेषण करने के लिए मैड्रिड की यात्रा करेगा। स्पैनिश अखबार एल पैंस के मुताबिक फीफा की चिंताओं को सरकार के खेल विभाग के चारों ओर केंद्र में रखा गया है ताकि नए महासंघ का चुनाव हो सके।

RFEF ने एक बयान में कहा कि उसके अध्यक्ष लैरिया ने 1 दिसंबर को विश्व कप में फीफा सदस्यों के साथ स्थिति पर चर्चा की थी। स्पैनिश फुटबॉल महासंघ ने कहा है कि उसने सभी मामलों को निपटाने के लिए खेल मंत्री को अवगत कराया है और वे जल्द ही सभी चिताओं को ध्यान में रखते हुए बैठक करने वाले हैं।

स्पैनिश फुटबॉल महासंघ ने कहा है कि वह चाहता है कि सभी मामले वैसे ही निपटें जैसे फीफा चाहता है। यही नहीं फुटबाॉल संघ ने कहा कि हम सब चाहते हैं कि राष्ट्रीय टीम 2018 में विश्व कप में भाग ले, खासकर अपने शानदार क्वालिफाइंग अभियान के बाद।

स्पेन के कप्तान और रियल मैड्रिड के डिफेंडर सर्जियो रामोस ने अबू धाबी में क्लब विश्वकप फाइनल से पहले कहा, "मुझे विश्वास नहीं होता है कि एक संस्थागत विवाद के कारण हमने जो कुछ पिच पर काम किया है, वह स्पेन खो सकता है। मुझे विश्वास नहीं होता। "

हालांकि स्पेन के पीएम ने आश्वस्त किया है कि उनकी टीम फीफा वर्ल्डकप खेलेगी और जीतेगी भी। बता दें कि 2015 में फीफा ने इंडोनेसिया को ये कहते हुए सस्पेंड कर दिया था कि केंद्र सरकार ने अपने महासंघ के मामलों पर कब्जा कर लिया है।

Story first published: Saturday, December 16, 2017, 10:34 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+