फीफा विश्व कप : मध्यांतर तक आइवरी कोस्ट को 2-0 की बढ़त (लीड-3)
आइवरी कोस्ट के लिए मैच का पहला गोल मिडफील्डर टुरे याया ने 14वें मिनट में किया। याया ने आसान तरीके से गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। इसके छह मिनट बाद मिडफील्डर रोमारिक ने एक और गोल करके अपनी टोम को 2-0 से आगे कर दिया।
रोमारिक ने यह गोल कप्तान दिदिर द्रोगबा की मदद से किया। द्रोगबा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गेंद को उत्तर कोरिया के गोलपोस्ट की ओर उछाला और बिजली की गति से वहां पहुंचे रोमारिक ने गोल कर दिया।
शुरुआत 45 मिनट के 64 फीसदी समय तक गेंद आइवरी कोस्ट के पास रही। इस दौरान उसने नौ मौकों पर उत्तर कोरियाई गोलपोस्ट पर धावा बोला। इसमें से दो में उसे सफलता हासिल हुई। उत्तर कोरिया की टीम एक बार भी जवाबी कार्रवाई नहीं कर सकी।
दोनों टीमों का यह तीसरा मुकाबला है। उत्तर कोरिया ने अपने दोनों मैच गंवाए हैं जबकि आइवरी कोस्ट को एक मैच में हार मिली है जबकि एक में उसने पुर्तगाल को बराबरी पर रोका है।
आइवरी कोस्ट ने दो मैचों से एक अंक जुटाए हैं जबकि उत्तर कोरिया का खाता भी नहीं खुला है। उसे ब्राजील ने 2-1 से और पुर्तगाल ने 7-0 से पराजित किया था।
इस ग्रुप से पुर्तगाल और पांच बार के चैम्पियन ब्राजील का अगले दौर में पहुंचना तय लग रहा है। पुर्तगाल ने दो मैचों से चार अंक जुटाए हैं और उसका गोल अंतर काफी बेहतर है। एक लिहाज से ब्राजील से भी बेहतर क्योंकि उसने दूसरी टीमों के खिलाफ सात गोल किए हैं जबकि उसके खिलाफ एक भी गोल नहीं हुआ है।
ऐसे में यह मैच चेल्सी के स्टार स्ट्राइकर दिदिर द्रोगबा की कप्तानी में खेल रही आइवरी कोस्ट तथा 44 वर्ष बाद अपनी छाप छोड़ने के लिए परेशान उत्तर कोरियाई टीमों के लिए अगले दौर में पहुंचे की लड़ाई से अधिक प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications