शांति स्थापना के लिए हॉज ने भारतीय छात्रों के साथ क्रिकेट खेला
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक शुक्रवार को हुए इस मैच के माध्यम से विक्टोरिया पुलिस ने मेलबर्न में रहने वाले भारतीयों और स्थानीय लोगों के बीच शांति की स्थापना की कामना की।
इस मैच को आस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय छात्रों के महासंघ का भी समर्थन प्राप्त था। महासंघ के अध्यक्ष अमित मेंघानी ने इस प्रयास की खुले दिल से सराहना की है। अमित ने कहा, "मैं विक्टोरिया पुलिस और क्रिकेट समुदाय के इस प्रयास की सराहना करता हूं। यह प्रयास बहुत सकारात्मक बदलाव लाएगा।"
इस अवसर पर हॉज ने कहा, "जब भी कोई आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत जाता है तो उसका खुले दिल से स्वागत किया जाता है। आज हम उन भारतीयों के साथ खड़े हैं, जो हमारे देश में आकर अपना काम करना चाहते हैं। हमारे देश में उनका हमेशा स्वागत है और हमारे देश की अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications