अफगानिस्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा, इन्हें मिला मौका
नई दिल्ली। जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। इस टेस्ट मैच से विराट कोहली नहीं खेलेंगे। दरअसल कोहली इस दौरान इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। इसलिए टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में सौंपी गई है। हालांकि रोहित शर्मा को भी बाहर किया गया है। वहीं विराट कोहली की जगह टीम में करुण नायर को मौका दिया गया है। इस एक मात्र टेस्ट में कुलदीप यादव की वापसी हुई है। साउथ अफ्रीका दौरे टेस्ट टीम का हिस्सा रहे रोहित शर्मा को इस एकमात्र टेस्ट में आराम दिया गया है। कोहली के अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को भी अफगानिस्तान टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ चयनकर्ताओं ने शार्दुल ठाकुर को तेज गेंदबाज और कुलदीप को अतिरिक्त स्पिनर के तौर पर शामिल किया गया था।

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैचे के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है-
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, करुण नायर, रिद्धिमान साहा (कीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा, शारदुल ठाकुर।

आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की की सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है-
इसके अलावा चयनकर्ताओं ने आयरलैंड के खिलाफ होने वाली दो टी20 मैचों की सीरीज के लिए भी भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। आयरलैंड के खिलाफ सिरीज में सिद्धार्थ कौल नया चेहरा हैं। बाकी टीम में कोई ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। विराट कोहली को ही टीम की कमान सौंपी गई है।
आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की की सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है-
विराट कोहली (कैप्टन), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, एमएस धोनी (कीपर), दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव।

इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है-
अफगानिस्तान और आयरलैंड के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी जहां उसे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए भी भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। ये टीम आयरलैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम ही है। कुल मिलाकर जो टीम आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी वही टीम इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई है।
इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है-
विराट कोहली (कैप्टन), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, एमएस धोनी (कीपर), दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव।

इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है-
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम की घोषणा भी कर दी गई है। हालांकि इस टीम में एक नाम नया जुड़ा है और वो है अंबाती रायडू का। रायडू इस समय चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल खेल रहे हैं और आईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। इसका फायदा उन्हें मिला और टीम में उनको जगह दी गई है। वहीं सिद्धार्थ कौल को टी20 के अलावा वनडे सीरीज में भी जगह दी गई है। कौल अभी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल खेल रहे हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है-
विराट कोहली (कैप्टन), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कीपर), दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव।
|
इंडिया-ए टीमः इंग्लैंड में वनडे ट्राई सीरीज के लिए
श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), विजय शंकर, कृष्णप्पा गौतम, अक्षर पटेल, क्रुणाल पांड्या, प्रसीद, कृष्णा, दीपक चाहर, खलील अहमद, शर्दुल ठाकुल
|
इंडिया-ए टीमः इंग्लैंड में चारदिवसीय मैचों के लिए
करुण नायर (कप्तान), आर. समर्थ, मयंक अग्रवाल, एआर ईश्वरन, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी, अंकित बावने, विजय शंकर, केएस भरत (विकेटकीपर), जयंत यादव, शाहबाज नदीम, अंकित राजपूत, मो. सिराज, नवदीप सैनी, राजनीश गुरबानी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
