For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

कोरोनो वायरस से स्पेन के युवा फुटबॉल कोच फ्रांसिस्को गार्सिया की हुई माैत

नई दिल्ली। दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस ने कोहराम मचाया हुआ है। 145 देशों में 6000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। भारत में अब तक कोरोना वायरस से दो मौत हो चुकी, जबकि 100 से ज्यादा लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में एक बड़ी खबर है कि इस खतरनाक वायरस की वजह से स्पेन के 21 वर्षीय युवा फुटबॉल कोच फ्रांसिस्को गार्सिया की मौत चुकी है। गार्सिया कोरोना वायरस से मरने वाले सबसे कम उम्र के पीड़ितों में से एक हैं।

फ्रांसिस्को गार्सिया मलागा के क्लब एथलेटिको पोर्टाडा की जूनियर टीम के कोच हैं। इस मामले में क्लब में जानकारी दी कि उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वह कैंसर से भी जूझ रहे थे।

क्लब ने शोक जताते हुए लिखा, 'हमें गार्सिया की मौत से बहुत दुख पहुंचा है और उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। हम तुम्हें कभी नहीं भूलेंगे गार्सिया, हम तुम्हारे बिना क्या करेंगे।' इस महामारी ने चीन के बाद यूरोप में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। इटली और स्पेन में तो सैकड़ों मौत हो चुकी हैं।

यूरोप में इन दिनों कोरोना तबाही मचा रहा है। दुनियाभर में इस खतरनाक वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 7000 के पार जा चुका है। इटली में पिछले 24 घंटे में 349 तो स्पेन में लगभग 100 की मौत हो गई। स्पेन के युवा फुटबॉल कोच फ्रांसिस्को गार्सिया भी इस वायरस के चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

Story first published: Tuesday, March 17, 2020, 9:38 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+