मेरी शैली ट्वेंटी-20 के लिए उपयुक्त नहीं : स्ट्रॉस
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द इंडिपेंडेंट' ने पांच जून से इंग्लैंड में खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए चुनी गई 30 खिलाड़ियों की संभावित टीम में जगह नहीं पाने वाले स्ट्रॉस के हवाले से लिखा है, "मैं टेस्ट तथा एकदिवसीय मैचो में ही खेलते रहना चाहता हूं। ट्वेंटी-20 ताकतवर खिलाड़ियों का खेल है। इस लिहाज मैं इसके लिए खुद को फिट नहीं पाता।"
ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए कप्तान कौन होगा? इस सवाल के जवाब में स्ट्रॉस ने कहा, "कप्तानी उसे ही मिलनी चाहिए, जो इसके काबिल हो। मैं सिर्फ कप्तान बनने के लिए ट्वेंटी-20 मैचों में नहीं खेलना चाहता था। मेरा मानना है कि जो काम मेरे बस में नहीं, उसे नहीं करना चाहिए। कप्तान चाहें जो भी, मेरी शुभकामनाएं उसके साथ है। मैं चाहता हूं कि मेरी टीम अच्छा प्रदर्शन करे।"
स्ट्रॉस की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड टीम का कप्तान बनने की दौड़ में दमित्रि मैस्कैरनहास और एंड्रयू फ्लिंटॉफ शामिल हैं। पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के नाम को लेकर भी चर्चा हो सकती है लेकिन पीटरसन द्वारा इस जिम्मेदारी को स्वीकार करने से इंकार किए जाने के बाद अनुभव के लिहाज से फ्लिंटॉफ का पलड़ा भारी दिख रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications