India Vs South Africa: कुलदीप-चहल ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, शेन वार्न को भी पीछे छोड़ा
पोर्ट एलिजाबेथ। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम के दोनों ही स्पिन गेंदबाज युजवेंन्द्र चहल और कुलदीप यादव की फिरकी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के पास दोनों ही फिरकी गेंदबाजों का जवाब नहीं है। दोनों ही गेंदबाजों ने एक के बाद लगातार दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाया है। दोनों ही गेंदबाजों ने अपनी शानदारी गेंदबाजी की बदौलत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
दो दशक पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा
दो देशों के बीच द्वीपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी के तौर पर चहल और कुलदीप यादव का नाम शामिल हो गया है। दोनों ही गेंदबाज एक द्वीपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं, दोनों ही गेंदबाजों ने अपने खाते में 13-13 विकेट दर्ज किए हैं। इससे पहले यह कारनामा के अर्थटन ने किया था, उन्होंने 1998-99 में एक द्वीपक्षीय सीरीज में 12 विकेट लिए थे। ऐसे में चहल और कुलदीप यादव ने तकरीबन दो दशक के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
शेन वार्न को पीछे छोड़ा
स्पिन गेंदबाजी के सबसे बड़े दिग्गज के तौर पर जाने जाने वाले शेन वार्न ने एक ही द्वीपक्षीय सीरीज में सबसे अधिक 11 विकेट लिए थे, उन्होंने यह कारनामा 1993-94 में किया था। शेनवार्न जैसे दिग्गज गेंदबाज के रिकॉर्ड को तोड़कर एक बार फिर से चहल और कुलदीप यादव ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। दोनों ही गेंदबाजों ने अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया को पहली बार दक्षिण अफ्रीका में लगातार तीन वनडे मैच जीतने में अहम भूमिका निभाई।
इसे भी पढ़ें- SAvsIND: रोहित शर्मा ने जड़ा 17वां शतक, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
