Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2018 : मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के नाम जुड़ गया यह अनचाहा रिकॉर्ड

नई दिल्ली: दिल्ली और मुंबई के बीच खेला गया मुकाबला काफी अहम था क्योंकि मुंबई के लिए इस मैच में जीत हासिल करना बहुत जरूरी था। लेकिन मुंबई की टीम 11 रनों से ये मुकाबला गंवाकर आईपीएल से भी बाहर हो गई। मुंबई मुकाबला हार गई तो अटकलें लगाना शुरू हुई कि अगर पंजाब एक बड़े अंतर से चेन्नई से मुकाबला जीत लेता है तो फिर उसकी जगह भी प्लेऑफ में बनी रहेगी। दोनों ही संभावनाओं पर पानी फिर गया और राजस्थान की टीम ने प्लेऑफ में जगह बना ली।

ये सीजन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के लिए भी बुरा स्वप्न रहा जहां रोहित बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके।रोहित शर्मा ने इस आईपीएल 11 में कुल 286 रन बनाये। रोहित शर्मा ने इसके पहले के सभी सीजन में 300 से अधिक रन बनाये हैं। लेकिन इस आईपीएल में रोहित शर्मा बुरी तरह से फ्लॉप रहे और अहम मुकाबलों में भी वो टीम के लिए बल्ले से योगदान नहीं दे सके।

चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना ही इनके ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 300 से अधिक रन हर सीजन में बनाये हैं। रोहित शर्मा इस सीजन में फेल हो गए और इस प्रकार अब सुरेश रैना ही एक मात्र वो बल्लेबाज हैं जिन्होंने 300 से अधिक रन बनाये हैं। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा तीन बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया है।

Story first published: Monday, May 21, 2018, 16:07 [IST]
Other articles published on May 21, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+