एशियन गेम्स 2018: उम्र को हौसलों से मात देकर रीता चोकसी जकार्ता में रचेंगी इतिहास !
नई दिल्ली। किसी इंसान के अंदर जब हौसला घर कर जाए तो फिर उम्र उसके लिए सिर्फ एक संख्या की तरह होती है जो उसकी जिंदगी में आती-जाती रहती है। इंसान का कुछ कर गुजरने का जुनून ही उसकी महानता और क्षमता का परिचायक होता है। वहीं जब आंखों में केवल सपने पल रहे हों तो सफलता एक दिन खुद आपके कदम चूमती हैं, ऐसे ही दृढ़ निश्चय और मजबूत हौसलों की मिसाल हैं 79 साल की रीता चोकसी जो इस बार इंडोनेशिया में होने वाले एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड जीतने का ख्वाब सजाकर अन्य खिलाड़ियों के साथ वहां पहुंच चुकी हैं। दरअसल भारत ने जाकार्ता में अपने 572 एथलीटों का समूह भेजा है। इसी दल में ही एक हैं दिल्ली की रीता चोकसी। चोकसी भारतीय दल की सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। रीता की उम्र भले ही 79 हो पर वो खुद को बूढ़ा नहीं मानती और ना ही किसी भी तरह और युवा खिलाड़ियों से कम आंकती है।
दरअसल जकार्ता एशियाड में सेरेब्रल गेम्स (मानसिक खेल) की भी एंट्री हो रही है और उन्हीं में से ब्रिज एक है। इसमें दोनों टीमों से दो-दो खिलाड़ी होते हैं। इसे एशियाई खेलों में पहली बार शामिल किया गया है। वहीं बचपन से ही रीता को ताश खेलने का शौक रहा है। रीता साल 1970 से ही इस खेल में हिस्सा ले रही हैं और उन्होंने कई इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह चीन, पाकिस्तान और अमेरिका में भी इस खेल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। रीता अपनी उम्र को लेकर बिलकुल भी चिंतित नहीं है। उन्होंने कहा 'मैं खेलों के लिए उत्साहित हूं, जहां तक उम्र की बात है मैं खुद को बूढ़ा नहीं मानती। लोग अपने स्वास्थ्य के लिए दवाईयां लेते है मैं केवल योगा करती हूं। ब्रिज वैसे भी दिमाग का खेल हैं यहां उम्र कोई बाधा नहीं है। गोवा में ब्रिज फेडरेशन ऑफ इंडिया की कराई गई प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर उन्होंने चार लोगों की टीम में अपनी जगह पक्की की। बता दें कि रीता दिल्ली के खेलगांव इलाके में रहती हैं। ऐसे में देखना होगा कि आखिर रीता एशियन गेम्स में किस तरह धमाल मचाती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
