IPL 2018 : चेन्नई के लिए खेलने वाला यह खिलाड़ी कभी सड़कों पर भाई के साथ बेचता था मूंगफली
नई दिल्ली। ये कहना गलत नहीं होगा कि आईपीएल ने कई क्रिकेटर्स का भविष्य बनाया है। न केवल खेल में बल्कि आर्थिक रूप से भी खिलाड़ी मजबूत हुए हैं। लगभग हर साल नीलामी के दौरान कई चौंकाने वाले नामों की बड़ी बोली लगी है। इनमें ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें इतना पैसा मिल जाएगा। अभी हाल ही में राजस्थान रॉयल्स की तरफ खेलने वाले जोफ्रा आर्चर ने एक बयान में कहा था कि आईपीएल में मिले पैसों से वे अपना घर खरीद सकते हैं।
इनमें से एक नाम दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी लुंगी एन्गिडी का भी है जो आईपीएल में आकर अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं। दरअसल एन्गिडी ने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका और भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने डेब्यू मैच में ही शानदार प्रदर्शन से सबको चकित कर दिया था। उनके इस प्रदर्शन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। नतीजा निकला धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपए में उन्हें खरीदा लिया।
एन्गिडी काफी संघर्षों के बाद इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर अपने बचपन के कठिन दौर की यादें शेयर की है। नगिडी ने ट्विटर पर लिखा, 'एक दौर ऐसा भी था जब मैं और मेरा भाई सड़क के किनारे बैठकर मूंगफली बेचा करते थे।' आपको बता दें कि एन्गिडी के पिता का आकस्मिक देहांत होने के कारण वे दक्षिण अफ्रीका वापस लौट गए हैं। फिलहाल उन्होंने अभी तक आईपीएल के एक भी मैच नहीं खेला है लेकिन माना जा रहा है कि वे जल्द ही भारत आ सकते हैं।
Fun fact: There was a stage my brothers and i used to sit and sell peanuts on the side of the road 😅😂
— Lungi Ngidi (@NgidiLungi) April 16, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
