कान के क्रेज से हैरान हैं खेलमंत्री
नई दिल्ली, 29 मईः खेलमंत्री एम एस गिल को यकीन ही नहीं हो रहा कि जर्मनी के महान गोलकीपर ओलिवर कान का आखिरी मैच देखने के लिये कोलकाता में करीब एक लाख दर्शक जुटे। उन्हें भरोसा हो गया है कि इस देश में फुटबाल का भविष्य उज्ज्वल है।
गिल ने कहा कि वह बायर्न म्युनिख के गोलकीपर कान के कैरियर के आखिरी मैच के लिये साल्टलेक स्टेडियम पर उमड़ी भीड़ देखकर दंग रह गए। उन्होंने कहा इतनी भीड़ जुटना हैरत की बात है और वह भी तब जबकि इंडियन प्रीमियर लीग अपने आखिरी चरण में है।
यह खुशी की बात है कि बायर्न म्युनिख ने कान के आखिरी मैच के लिये भारत को चुना। मुझे लगता है कि कोलकाता के लोगों ने इसे कान के लिये यादगार बना दिया। उनका मानना है कि इससे भारत में फुटबाल की लोकप्रियता साबित होती है और यह भारत का राष्ट्रीय खेल भी बन सकता है।
गिल ने कहा फुटबाल आम जनता का खेल है और किसी विशेष क्लास तक सीमित नहीं। यह सरल और सस्ता भी है। उन्होंने कहा इसमें महंगे उपकरणों की जरूरत नहीं होती। ना ही मैदान को लेकर कोई चिंता। आप रेतीले इलाके या लद्दाख में भी खेल सकते हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications