जूनियर हॉकी विश्व कप रविवार से, 20 टीमों की बीच मुकाबला
विश्व कप के मैच सिंगापुर के तामान दाया स्टेडियम और मलेशिया के जोहोर बाहरू स्टेडियम में खेले जाने हैं।
वर्ष 2001 में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को पूल-डी में नीदरलैंड्स, पोलैंड, न्यूजीलैंड और मेजबान मलेशिया के साथ रखा गया है।
भारतीय टीम इस साल दिवाकर राम की कप्तानी में खेलने पहुंची है। इससे पहले खेले गए टूर्नामेंट के तीन संस्करणों में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है।
भारतीय टीम ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स में खेले गए पिछले तीन संस्करणों में एक बार चैंपियन रही है जबकि एक बार दूसरे और एक बार चौथे स्थान पर रही है।
दो साल पहले नीदरलैंड्स में भारतीय टीम कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में स्पेन से हार गई थी। उसे चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा था।
इस बार भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। सिंगापुर पहुंचने के बाद भारत ने अपने दोनों अभ्यास मैच जीतकर अपनी दावेदारी को और मजबूत किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications