कप्तान बने रहना चाहते हैं माइकल क्लार्क
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक वेस्टइंडीज में आयोजित ट्वेंटी-20 विश्व कप के फाइनल में टीम की हार और खुद की खराब बल्लेबाजी से परेशान क्लार्क ने स्वदेश वापसी के बाद अपने भविष्य का फैसला चयनकर्ताओं पर छोड़ दिया था।
क्लार्क ने कहा है कि बेशक चयनकर्ता उनके बल्लेबाजी क्रम में बदलाव ला सकते हैं लेकिन वह कप्तानी नहीं छोड़ना चाहते। क्लार्क ने विश्व कप में 15.33 के औसत से कुल 92 रन बनाए।
क्लार्क ने कहा, "इसमें कोई शक नहीं कि मैं कप्तान बने रहना चाहता हूं। हम विश्व कप जीत सकते थे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। मैं अपने सामने आने वाले दूसरे मौकों को भुनाना चाहता हूं और यही कारण है कि मेरी टीम का नेतृत्व जारी रखने की इच्छा है।"
क्लार्क की नाकामी के बाद कैमरन व्हाइट को कप्तानी सौंपे जाने की चर्चा जोरों पर है लेकिन मौजूदा टेस्ट कप्तान रिकी पोंटिंग सहित कई पूर्व क्रिकेटरों ने क्लार्क की काबिलियत पर भरोसा जताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications