Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम इंडिया में झारखण्ड का एक और लाल

तिवारी ने इस वर्ष मार्च-अप्रैल में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए तीन अर्धशतक लगाकर अपने लिए टीम इंडिया का दरवाजा खोला है।

यह पहला मौका है, जब झारखण्ड के दो खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल किए गए हैं। महेंद्र सिंह धौनी ने पहले एक खिलाड़ी और फिर एक कप्तान के तौर पर टीम में खुद के लिए बेहद सम्मानित स्थान कायम कर लिया है।

तिवारी ने साबित कर दिया है कि धौनी बेशक टीम इंडिया में जगह पाने वाले झारखंड के पहले खिलाड़ी हैं, लेकिन अंतिम नहीं। धौनी को खेलते देखकर बड़े होने वाले 20 वर्षीय तिवारी आज भी धौनी जैसा ही हेयरस्टाइल रखे हुए हैं।

यह अलग बात है कि स्टार बनने के बाद धौनी ने अपने लंबे बालों को खुद से दूर कर लिया था और खुद को एक 'कॉस्मोपालिटन लुक' दे दिया लेकिन तिवारी को आज भी धौनी सरीखा दिखना और उनकी शैली में बल्लेबाजी करना पसंद है।

स्टील नगरी के नाम से मशहूर जमशेदपुर में जन्मे तिवारी ने झारखण्ड के लिए अब तक 19 प्रथम श्रेणी मैचों में 50.93 के प्रभावशाली औसत के साथ 1579 रन बटोरे हैं। पिछले रणजी प्लेट डिवीजन में उन्होंने पांच मैचों में तीन शतक लगाए और 98.00 के औसत से रन बटोरे।

तिवारी ने खुद को एक बेहतरीन ट्वेंटी-20 खिलाड़ी के तौर पर स्थापित किया है। आईपीएल-3 में इसकी खास झलक मिली जब उन्होंने एक से बढ़कर एक गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए तीन अर्धशतक लगा दिए।

मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी तिवारी की तारीफ करते नहीं अघा रहे थे। तेंदुलकर ने तो तिवारी को भविष्य के सितारे का दर्जा के दिया था।

तिवारी ने अब तक 31 ट्वेंटी-20 मैचों में कुल 748 रन बनाए हैं। उनका औसत 31.16 है, जो फटाफट क्रिकेट के सबसे नए स्वरूप के लिहाज से काफी अच्छा कहा जा सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि उनका स्ट्राइक रेट 133.09 है, जो उनकी सफलता की कहानी कहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+