अभी नहीं टूटा है भारत से खेल संबंध: पाक खेल मंत्री
कराची, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खेल मंत्री आफताब शाह जिलानी का कहना है कि उनके देश ने अब तक भारत के साथ खेल संबंध नहीं तोड़े हैं।
जिलानी ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि भारत में पाकिस्तानी टीमों को भेजने पर अभी कुछ भी फैसला नहीं हुआ है। यानी स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है।
उन्होंने कहा, "हमारी टीमें भारत जाएंगी या नहीं, इस पर फैसला पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय को करना है।"
इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया में इस तरह की खबरें आई थीं कि पाकिस्तान ने भारत के साथ खेल संबंधों को तोड़ने का फैसला किया है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान को जनवरी माह में चेन्नई में आयोजित होने वाले एशियाई जूनियर स्क्वै श चैंपियनशिप और फरवरी में चंडीगढ़ व जालंधर में आयोजित होने वाली चार देशों की हाकी प्रतियोगिता में भाग लेना था।
उधर, पाकिस्तान के खेल सचिव अशरफ खान ने कहा, " अभी इस संबंध में कुछ भी कहना ठीक नहीं हैं, लेकिन हालात इस बात की इजाजत नहीं देते कि अपनी टीम को भारत भेजा जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications