राष्ट्रमंडल खेलों के 66 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता सुशील कुमार पिछले महीने विश्व कुश्ती स्पर्धा में लगी कंधी की चोट से उबरना चाहते हैं।
सुशील ने बताया, "विश्व चैम्पियन स्पर्धा काफी कठिन है। इस दौरान लगी चोट से मैं उबर नहीं पाया और इसके तुरंत बाद मैं राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में जुट गया। पूरी तरह से ठीक होने के लिए मुझे कुछ समय की जरूरत है। मैं ओलम्पिक मुकाबले से पहले पूरी तरह से तैयार हो जाऊंगा।"
एशियाई खेलों में 66 किलोग्राम के भार वर्ग में सुशील कुमार की जगह प्रदीप कुमार लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।