For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ढूंढ रहे हैं मैकडॉनल्ड की इन लेडिज वर्कर्स को, जानें क्यों

नई दिल्ली। दुनिया के महानतम फुटबाल खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बार चर्चा का विषय उनका हालिया इंटरव्यू है जिसमें उन्होंने ब्रिटिश प्रकार पीयर्स मोर्गन से बातचीत की है और उन अनजानी कहानियों के बारे में बात की है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जीवन के इन अनजाने पहलुओं के बारे में जानकर फैन्स न सिर्फ रोमांचित है बल्कि अचंभित भी हैं। पीयर्स मोर्गन को दिए अपने इंटरव्यू में रोनाल्डो ने बताया कि वह जब 11 साल के थे तब वे और उनके दोस्त पास के मैक्डोनाल्ड में मुफ्त बर्गर मांगते थे और वहां काम करने वाली एडना तथा अन्य दो लड़कियां उन्हें मुफ्त में बर्गर दे भी देती थीं। बड़ा स्टार बन जाने के बावजूद रोनाल्डो को लेकिन एडना और 2 लड़कियां याद हैं और वह उनसे मिलना चाहते हैं।

रोनाल्डो ने मोर्गन से कहा, 'हम भूखे थे। स्टेडियम के पास मैक्डोनाल्ड था और हम दरवाजा बजाकर उनसे मुफ्त में बर्गर मांगते थे।'

और पढ़ें: खुलासा: रोनाल्डो को गोल करने में नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड के साथ बिस्तर में आता है ज्यादा मजा

रोनाल्डो ने कहा, 'वहां हमेशा एडना और दो अन्य लड़कियां रहती थीं। मैं उनसे दोबारा नहीं मिला। मैंने पुर्तगाल में लोगों से पूछा तो पता चला की उन्होंने मैक्डोनाल्ड बंद कर दिया, लेकिन अगर यह इंटरव्यू उन्हें ढूंढ़ने में मदद करता है तो मुझे खुशी होगी।'

उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें तुरीन और लिस्बन में मेरे साथ डिनर के लिए बुलाना चाहता हूं क्योंकि मैं उन्हें कुछ वापस देना चाहता हूं।'

मोर्गन ने इसके बाद एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'अपडेट, हम एडना को ढूंढ़ सकते हैं।'

इस दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यह भी बताया कि मैदान में गोल लगाने से भी ज्यादा किस चीज में मजा आता है। इटली के क्लब जुवेंतस के लिए खेलने वाले पुर्तगाली सुपरस्टार क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने पिछले 2 दशक में अब तक 700 गोल किए हैं। ब्रिटिश पत्रकार पीयर्स मोर्गन को दिए साक्षात्कार में रोनाल्डो ने कहा कि मैदान पर गोल लगाने से ज्यादा उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड जियोर्जिना रोड्रिग्वेज के साथ बिस्तर पर बिताया गया हर एक पल बेहतर अनुभव देता है।

और पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने खोला स्टिव स्मिथ की सफलता का राज, बताया Ashes में कैसे बने रन मशीन

समाचार पत्र द सन के मुताबिक जब रोनाल्डो से यह पूछा गया कि अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बिताया गया पल बेहतर है या फिर फुटबाल के मैदान पर बिताया गया पल, इस पर रोनाल्डो ने हंसते हुए कहा कि निश्चित तौर पर जियो (गर्लफ्रेंड) के साथ बिताया गया हर एक पल मैदान में बिताए गए पल से बेहतर है।

Story first published: Friday, September 20, 2019, 13:48 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+