पंजाब गोल्ड कप में हॉकी को खूब मिले दर्शक
टूर्नामेंट के प्रत्येक मैच में दर्शक बहुत उत्साहित होकर स्टेडियम पहुंचे। इसे देखते हुए लग रहा है कि अपनी प्रतिष्ठा के लिए संघर्षरत राष्ट्रीय खेल हॉकी को देश में एक बार फिर प्यार और सम्मान मिलने लगा है।
टूर्नामेंट का लगभग प्रत्येक मैच देखने वाले इंजीनियरिंग के छात्र अजय शर्मा ने कहा, "मैं राष्ट्रीय खेल का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं खुश हूं कि इस टूर्नामेंट के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे। मेरे ख्याल से यहां खेले गए क्रिकेट मैचों से अधिक दर्शक हॉकी को मिले हैं।"
आयोजकों का दावा है कि टूर्नामेंट के दौरान प्रतिदिन 15 से 17 हजार दर्शक स्टेडियम पहुंचे।
आयोजन समिति के सदस्य हरिशरण सिंह ने कहा, "स्थानीय लोगों के अतिरिक्त आस-पास के राज्यों के दर्शक बड़ी संख्या में यहां आए। इसके अलावा हम प्रतिदिन राज्य के विभिन्न हिस्सों से 2000 स्कूली छात्रों को स्टेडियम में लाते हैं। इसके जरिए हम छात्रों में हॉकी को लोकप्रिय बनाना चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications