एशियन कप 2019: बहरीन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुआ भारत, कोच कॉन्सटेन्टाइन का इस्तीफा
नई दिल्ली। एएफसी एशियन कप में भारतीय टीम की बहरीन से हार के बाद भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया। बहरीन ने भारत को 1-0 से हार दिया। इसके बाद टीम के कोच कॉन्सटेन्टाइन ने इस्तीफा दे दिया। वहीं मेजबान यूएई ने थाईलैंड से 1-1 से ड्रा खेलकर ग्रुप ए में अपनी जगह पक्की कर ली है।
भारत के मैच हारने के बाद कोच कॉन्सटेन्टाइन ने कहा कि वह कोच के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। कोच कॉन्सटेन्टाइन ने कहा कि मैं यहां चार साल से रहा। पहले दिन से मेरा लक्ष्य एशियन कप के लिए क्वॉलीफाई करना था। मैंने ये कर दिखाया और हमने कई रिकॉर्ड भी तोड़े। मैं अपने खिलाड़ी के लिए भी काफी खुश हूं कि उन्होंने टीम को इतना कुछ दिया है। 56 वर्षीय कॉन्सटेन्टाइन ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरा समय पूरा हो चुका है। मैंने उससे ज्यादा ही किया जितना मुझसे कहा गया मुझे लगता है कि अब मेरे जाने का समय हो चुका है।
बता दें कि टीम इंडिया ने 50 साल से भी ज्यादा लंबे इतिहास में पहली बार एशियन कप में जीत हासिल की। यह अपने आप में रिकॉर्ड रहा हालांकि यूएई के सामने 2-0 से हार के चलते भारत को निराशा हुई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
