मियांदाद ने पीसीबी के महानिदेशक पद से इस्तीफा दिया
'क्रिकइंफो' के मुताबिक दो महीने पहले महानिदेशक नियुक्त किए गए मियांदाद बोर्ड में अपनी भूमिका को लेकर खासे नाराज थे। उनका कहना था कि उन्हें स्वतंत्र तौर पर काम नहीं करने दिया जा रहा है।
इससे पहले तीन बार पाकिस्तानी टीम के कोच रह चुके मियांदाद ने महानिदेशक बनने के कुछ दिनों बाद घरेलू क्रिकेट की संरचना में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी थी लेकिन प्रांतीय क्रिकेट संघों के अध्यक्ष इसे लेकर उनसे काफी नाराज थे।
मियांदाद ने कहा, "पीसीबी में मुझे घरेलू स्तर पर सीमित करने की कोशिश की जा रही थी। मैं बतौर महानिदेशक अंतर्राष्ट्रीय मामलों में दखल नहीं दे सकता था। मुझे अपने काम में किसी प्रकार की दखलंदाजी मंजूर नहीं थी। यही कारण है कि मैंने पद छोड़ने का फैसला किया।"
पीसीबी के मानव संसाधन विभाग के निदेशक वसीम बारी ने हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं की है लेकिन सूत्रों का कहना है कि मियांदाद अपने काम में दखलंदाजी से काफी नाराज थे।
सूत्रों का यह भी कहना है कि मियांदाद व्यक्तिगत तौर पर शोएब मलिक की जगह यूनुस खान को कप्तानी दिए जाने के पक्षधर नहीं थे। बहुत संभावना है कि इस संबंध में अपना विरोध जताने के लिए उन्होंने इस्तीफा दिया हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications