KXIPvDD Live: राहुल की रिकॉर्ड फिफ्टी के दम पर पंजाब ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया

IPL 2018: KXIP vs DD, Punjab beat Delhi by six wickets, Match Highlights | वनइंडिया हिंदी
मोहाली। आईपीएल 11 का दूसरा मैच दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मोहाली में खेला गया। जहां किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट से हराकर अपना पहला मैच जीत लिया। आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर रहे अश्विन के लिए भी ये शानदार जीत है। दिल्ली से जीत के लिए मिले 167 रनों के लक्ष्य को पंजाब ने केएल राहुल की आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी और करुण नायर की फिफ्टी के दम पर 18.5 ओवरों में हासिल कर लिया। केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
यहां पढ़ें LIVE CRICKET SCORE:-
पंजाब की पारी-
- राहुल की रिकॉर्ड फिफ्टी के दम पर पंजाब ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया
- पंजाब का चौथा विकेट गिरा, 138 के स्कोर पर फिफ्टी लगाकर आउट हुए करुण नायर। डेनियल ने लिया विकेट। पंजाब को अब जीत के लिए 26 गेंदों में 29 रन चाहिए।
- 97 के स्कोर पर पंजाब का तीसरा विकेट गिरा, युवराज सिंह 12 रन बनाकर आउट। तेवतिया ने लिया विकेट।
- 6 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 73/2
- फास्टेस्ट आईपीएल फिफ्टी लगाकर आउट हुए केएल राहुल, बोल्ट ने लिया विकेट, पंजाब का दूसरा विकेट गिरा
- केएल राहुल की तूफानी फिफ्टी, पंजाब का पहला विकेट गिरा। छक्का लगाकर मयंक अग्रवाल बने क्रिस मोरिस का शिकार।
- 3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 52/0
- केएल राहुल की विस्फोट पारी, 14 गेंदों में जड़ी फिफ्टी। ये टी20 की सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले युसुफ पठान ने 15 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी।
दिल्ली की पारी-
- दिल्ली ने पंजाब को जीत के लिए दिया 167 रनों का लक्ष्य। मोहित श र्मा की आखिरी गेंद पर डेनियल हुए बोल्ड
- 125 के स्कोर पर दिल्ली को लगा छठा झटका, तेवतिया बने अश्विन का शिकार
- 123 के स्कोर पर गौतम गंभीर (42 गंदों में 56 रन) हुए रन आउट, आधी दिल्ली पवेलियन लौटी
- दिल्ली को लगा चौथा झटका, ऋषभ पंत (13 गेंदों में 28 रन) बने जादरान का दूसरा शिकार।
- गौतम गंभीर ने जड़ी फिफ्टी, दिल्ली का स्कोर 100 के करीब। 12 ओवर के बाद स्कोर 90/3
- 77 के स्कोर पर दिल्ली को लगा तीसरा झटका, विजय शंकर 11 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने।
- 54 के स्कोर पर दिल्ली को लगा दूसरा झटका, अक्षर पटेल ने किया श्रेयस अय्यर को आउट
- डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में मुजीब ने लिया विकेट, 12 के स्कोर पर मुनरो (4) आउट
- अफगानिस्तान के मुजीब जादरान आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। वे पंजाब की तरफ से 17 साल 11 दिनों में डेब्यू कर रहे हैं जबकि इससे पहले सरफराज खान ने 17 साल 177 दिनों में डेब्यू किया था। इसके अलावा प्रदीप संगवान 17 साल 179 दिनों में डेब्यू किया था।
- दिल्ली की तरफ से चार विदेशी खिलाड़ी खेल रहे हैं जिनमें क्रिस मोरिस, डेनियल क्रिश्चियन, कॉलिन मुनरो और ट्रेंट बोल्ट शामिल हैं। वहीं पंजाब की तरफ से भी चार विदेश खिलाड़ी रहे हैं जिनमें स्टेइनिस, डेविड मिलर, मुजीब जाद्रान और एंड्रयू टाई शामिल हैं।
- किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): लोकेश राहुल (कीपर), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, युवराज सिंह, डेविड मिलर, मार्कस स्टोनीस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाइ, मोहित शर्मा, मुजीब रहमान।
- दिल्ली डेयरडेविल्स (प्लेइंग इलेवन): गौतम गंभीर (कप्तान), कॉलिन मुनरो, ऋषभ पंत (कीपर), श्रेयस अय्यर, क्रिस मॉरिस, विजय शंकर, डैनियल क्रिश्चियन, राहुल तेवतिया, अमित मिश्रा, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी0
- पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला।
Story first published: Monday, April 30, 2018, 15:31 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
