Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'पॉल बाबा' को अपनाने का इच्छुक है स्पेन

मेड्रिड। फीफा विश्व कप-2010 में अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए विख्यात पॉल ऑक्टोपस को स्पेन का एक चिड़ियाघर मेड्रिड लाने की तैयारियों में जुटा है। समाचार चैनल सीएनएन के अनुसार 'मेड्रिड जू एक्वे रियम' ने ब्लॉग के जरिए ऑक्टोपस को स्पेन लाने की कोशिश करने का ऐलान किया है। इसके लिए जरूरी इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं।

इस चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि वे ऑक्टोपस के बदले में कई और वन्यजीवों को दे सकते हैं। ऑक्टोपस जर्मनी के ऑबरहॉसेन शहर में है। उधर, जर्मनी में पॉल की देखरेख कर रहे अधिकारियों ने कहा है कि आक्टोपस अब भविष्यवाणी करने से संन्यास ले चुका है हालांकि वे उसके लिए दुनिया भर से आए प्रस्तावों पर गौर कर रहे हैं।

क्लिक करें- पॉल ऑक्‍टोपस से जुड़ी खबरें

पॉल ने फाइनल मुकाबले से पहले ही इस बात की भविष्यवाणी कर दी थी कि इस बार का विजेता स्पेन है। बाद में यही सच साबित हुआ। इनेएस्ता के शानदार गोल की बदौलत स्पेन ने हॉलैंड को 1-0 से मात दी और उसने पहली बार फुटबाल विश्व कप में खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में इस ऑक्टोपस की ओर से कुल आठ बार भविष्यवाणियां की गईं और सभी सटीक रहीं।

उल्लेखनीय है कि यह ऑक्टोपस वर्ष 2008 के यूरो कप के दौरान चर्चा में आया था। उस दौरान इसने छह भविष्यवाणियां की थीं जिनमें से पांच सही साबित हुई थीं। फाइनल मुकाबले में इसने जर्मनी को विजेता बताया था जबकि स्पेन को जीत मिली। अब तक इसकी सिर्फ यही भविष्यवाणी गलत रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+