कुआलालंपुर, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस के मिखाइल यूझनी ने रविवार को मलेशियन ओपन में पुरुषों के एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार फाइनल मुकाबले में मिखाइल ने कजाकिस्तान के आंद्रे गोलुबेव को मात दी। पहला सेट गवांने के बाद मिखाइल ने जोरदार वापसी की और 6-7 (7), 6-2, 7-6(3) से खिताब पर कब्जा जमा लिया।
करियर का सातवां और 2010 का अपना दूसरा खिताब जीतने के बाद मिखाइल ने कहा, "यह मेरे लिए एक कठिन मुकाबला था। मुझे पहला सेट जीतना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। परंतु मैंने वापसी की और मैच जीता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।