लंदन ओलंपिक : दुनिया के सामने आए 'वेनलॉक और मेंडेविले' (लीड-1)
आयोजनकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि कम्पयूटर एमिमेशन के जरिए तैयार ये शुभंकर बच्चों के साथ-साथ युवाओं के बीच खूब लोकप्रिय होंगे। 'वेनलॉक एंड मेंडेविले' को बोल्टन की एक फैक्टरी में तैयार किया गया है।
इस्पात से बने इन शुभंकरों की एक आंख है और उसे कैमरा लेंस की तरह दर्शाया गया है। समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक यह नाम मच वेनलॉक इलाके के स्ट्रापशायर शहर के नाम पर रखा गया है।
यह स्थान आधुनिक ओलंपिक खेलों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना था। 19वीं शताब्दी में यहां वेनलॉक खेलों का आयोजन किया गया था।
'मेंडेविले' नाम बकिंघमशायर के स्टॉक मेंडेविले अस्पताल के नाम पर रखा गया है। 1940 में डा. लुडविग गटमेन ने इस अस्पताल में रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए एक इकाई स्थापित की थी।
लंदन ओलंपिक के आयोजकों को भरोसा है कि 'वेनलॉक एंड मेंडेविले' के माध्यम से बड़ी संख्या में युवा और बच्चे अपने देश में होने वाले इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आगे आएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications