Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप: हार से मुश्किल में मेजबान (लीड-1)

स्थानीय लोफ्ट्स वर्सफील्ड स्टेडियम में उपस्थित दर्शकों को उम्मीद थी उनकी टीम उरुग्वे को कड़ी टक्कर देगी। परंतु ऐसा नहीं हुआ। खेल के शुरू से ही तेज-तर्रार फुटबाल खेलने वाली उरुग्वे की टीम मेजबान पर हावी हो गई। टूर्नामेंट के उद्धाटन मुकाबले में मेक्सिको के साथ ड्रॉ खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी यहां लय में नहीं दिखे।

उरुग्वे के स्ट्राइकर डेविड फोरलैन इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी मुश्किल बनकर उभरे। फोरलैन ने मैच के 24वें मिनट पहला गोल किया। यह दर्शनीय गोल था जिसे हर फुटबाल प्रेमी देखकर निहाल हो उठा। इसके कुछ देर बाद ही फोरलैन ने एक और गोल कर दिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मेजबान टीम 0-2 से पिछड़ने के बाद जवाबी गोल करने की जुगत में लगी रही लेकिन यहां उरुग्वे की ठोस रक्षा पंक्ति को भेदना आसान नहीं था। खेल खत्म होने से कुछ देर पहले ही अल्वारो परेरा ने एक और गोल करके दक्षिण अफ्रीका की करारी हार सुनिश्चित कर दी।

मेजबान टीम को मिली इस हार के बाद उसके अगले दौर में पहुंचने को लेकर संकट खड़ा हो गया है। अब उसकी नजर फ्रांस और मेक्सिको के बीच गुरुवार को खेले जाने वाले मुकाबले पर होगी।

इस हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी कप्तान मोकोएना ने कहा, "उरुग्वे ने बेहतरीन खेल दिखाया। उसने हमें मुकाबले में वापसी का मौका ही नहीं दिया। हमें देखना है कि मेक्सिको और फ्रांस का मुकाबला कैसा रहता है। हमारे पास अभी मौका है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+