Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गंभीर तीसरे टेस्ट से बाहर, हरभजन का भी खेलना संदिग्ध

गंभीर के घुटने में सूजन है। इसी सूजन के कारण वह सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भी नहीं खेल सके थे।

तीसरे टेस्ट मैच में ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का भी खेलना तय नहीं है। टीम प्रबंधन ने कहा है कि हरभजन इस मैच के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। दोनों खिलाड़ियों ने सोमवार को आयोजित प्रशिक्षण में हिस्सा नहीं लिया। गंभीर की अनुपस्थिति में मुरली विजय को एक बार फिर पारी की शुरुआत करने का मौका मिल गया है।

मुरली ने सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर वीरेंद्र सहवाग के साथ पारी की शुरुआत करते हुए 58 रनों की कीमती पारी खेली थी। हरभजन के स्थानापन्न के तौर पर प्रज्ञान ओझा या फिर अमित मिश्रा में से किसी एक को टीम में जगह दी जाएगी।

टीम प्रबंधन अगर दो स्पिनरों के साथ मैदान में उतरने का फैसला करेगा तो फिर दोनों को खेलने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा तीसरे तेज गेंदबाज की संभावना पर भी विचार किया जा सकता है। इसके लिए मुनाफ पटेल सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। मुनाफ और अमित को इस श्रृंख्रला में अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+