हेडिन और क्लार्क ने आस्ट्रेलिया की दी अच्छी शुरुआत (लीड-4)
मेजबान टीम द्वारा दिए गए 318 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम ने 11 ओवर के खेल में बिना कोई विकेट खोए 51 रन बना लिए थे। हेडिन 26 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 25 और क्लार्क 37 गेंदों पर इतने ही चौकों की मदद से 23 रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए।
मेजबान टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज हर्शेल गिब्स ने सर्वाधिक 110 रनों का योगदान दिया जबकि अब्राहम डिविलियर्स ने 84 रन बनाए। मार्क बाउचर (नाबाद 29) और जीन पॉल डुमिनी (40) ने अंतिम समय में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपनी टीम का योग 300 के पार पहुंचा दिया।
पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 2-1 से आगे चल रही है। श्रृंखला का पहला मैच आस्ट्रेलिया ने जीता था जबकि दूसरा और तीसरा मैच मेजबान टीम के नाम रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications