फीफा फुटबॉल रैंकिंग: सुधार के साथ भारत पहुंचा इस स्थान पर, फ्रांस बना नंबर-1
नई दिल्ली। फीफा द्वारा जारी ताजा विश्व फुटबॉल रैंकिंग में फ्रांस शीर्ष पर आ गया है। इस बार का फुटबॉल विश्व कप अपने नाम करने का फायदा फ्रांस को मिला है। फ्रांस ने 6 रैंकिंग की लंबी छलांग लगाते हुए शीर्ष पर जा पहुंचा है। वहीं , इस रैंकिंग में भारत को एक पायदान का फायदा हुआ है। भारत के अब कुल 1242 अंक हो गए हैं और वह एक स्थान ऊपर चढ़कर 96वें नंबर पर पहुंच गया है।
दूसरी बार विश्व कप अपने नाम करने वाली फ्रांस की टीम को 1726 अंक मिले हैं। वहीं सबसे ज्यादा अंकों का फायदा फाइनल तक का सफर तय करने वाली क्रोएशिया को हुआ है। क्रोएशिया की टीम चौथे नंबर पर पहुंच गई है। बेल्ज्यिम को एक स्थान का फायदा हुआ है इसके साथ वह दूसरे स्थान पर है। वहीं ब्राजील की टीम एक स्थान नीचे गिरकर तीसरे नंबर पर खिसक गई है।
On top of the world 🏆
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) August 16, 2018
Now on top of the #FIFARanking 📈
Congratulations @FrenchTeam 🇫🇷🙌 pic.twitter.com/J2suyjl0zm
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

