त्रिकोणीय श्रृंखला : भारत की अच्छी शुरुआत (लीड-1)
पांच ओवरों की समाप्ति तक भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट खोए 42 रन बना लिए हैं। पारी की शुरुआत करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने नौ रन बनाए हैं। शुरुआती पांच ओवरों में जिंबाब्वे के गेंदबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस दौरान कुल 21 रन अतिरिक्त के तौर पर लुटाए हैं।
इस श्रृंखला के माध्यम से भारतीय टीम सुरैश रैना की कप्तानी में अपनी युवा शक्ति को आजमाने का प्रयास करेगी। श्रृंखला की तीसरी टीम श्रीलंका है।
इस श्रृंखला के लिए नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सहित आठ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
विराट कोहली को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इसके अलावा गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह तथा प्रवीण कुमार भी इस श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं।
सहवाग, प्रवीण और गंभीर पूरी तरह फिट नहीं हैं। इस श्रृंखला के बाद भारतीय टीम जिंबाब्वे के साथ दो ट्वेंटी-20 मैच खेलेगी। ये मैच 12 और 13 जून को हरारे में खेले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications