Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सायमंड्स की बदौलत आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया

दुबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मैच में एंड्रयू सायमंड्स के शानदार हरफनमौल खेल की बदौलत आस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तानी टीम को छह विकेटों से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ ही आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की श्रृंखला में 1-1 की बराबरी कर ली है।

दुबई स्पोर्ट्स सिटी क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को आस्ट्रेलियाई टीम ने 208 रनों का लक्ष्य 45.1 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। सायमंड्स ने 58 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज जेम्स होप्स ने 48 और माइकल क्लार्क ने 39 रनों का अहम योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से शाहिद अफरीदी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दो आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई।

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान यूनुस खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की पूरी टीम 46.2 ओवरों में 207 रनों पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट ने सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अफरीदी ने 41 और यूनुस ने 28 रन बनाए।

आस्ट्रेलिया की ओर से नेथन हारिट्ज ने सर्वाधिकक तीन विकेट लिए। सायमंड्स और होप्स ने भी दो- दो विकेट पने नाम किए। सायमंड्स को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+