For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी ये जानकारी

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद सुनील ने ट्वीट करके दी है। सुनील क्षेत्री ने ट्वीट करके लिखा, यह बहुत खुश करने वाली जानकारी नहीं है, मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं। लेकिन अच्छी खबर ये है कि मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं, मैं संक्रमण से ठीक हो रहा हूं और जल्द ही फुटबॉल के मैदान पर वापस आउंगा। इससे अच्छा समय नहीं हो सकता है कि आपको याद कराया जाएगा कि कोरोना को लेकर सभी जरूरी सावधानी अवश्य बरतें।

बता दें कि भारतीय फुटबॉल टीम इस महीने यूएई जाएगी, यहां टीम ओमान के साथ दोस्ताना मैच खेलेगी। यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। हालांकि देखने वाली बात यह होगी कि क्या छेत्री प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे या नहीं। भारतीय टीम ओमान के खिलाफ 25 मार्च को मुकाबला खेलेगी, जबकि यूएई से टीम का मुकाबला 29 मार्च को होगा। मैच से पहले 15 मार्च को दुबई में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। गौतरलब है कि भारतीय टीम ने अपना आखिरी मुकाबला नवंबर 2019 को खेला था। फीफा विश्वकप के क्वालिफायर मुकाबले में भारत को ओमान के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद टीम इंडिया का विश्वकप में जाने का सपना चूर हो गया था।

गौरतलब है कि सुनील छेत्री ने हाल ही में बेंगलुरू एफसी टीम का इंडियन सुपर लीग में नेतृत्व किया था। इस ली में बेंगलुरू की टीम सातवे पायदान पर रही थी। टीम के कुल 22 अंक थे। कुल 20 मैचों में बेंगलुरू की टीम को 5 में जीत मिली, 8 में हार का सामना करना पड़ा जबकि 7 मैच ड्रॉ रह थे। 20 मैचों में सुनील छेत्री ने 8 गोल दागे थे।

Story first published: Thursday, March 11, 2021, 17:40 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+