For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

AIFF AWARDS: सुनील छेत्री बने प्लेयर ऑफ द ईयर, महिला वर्ग में कमलादेवी ने मारी बाजी

नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने साल 2017 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है। सुनील छेत्री ने हाल ही में खेले गए इंटरकॉन्टिनेंटल कप में अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था और बाईचुंग भूटिया के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय फुटबॉलर बने थे। वह इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरू एफसी के लिए खेलते हैं। सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लियोनेल मेसी से अधिक गोल दागे हैं।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने महिला वर्ग में कमला देवी को साल 2017 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना। युवा अनिरूद्ध थापा ने चार देशों के इंटरकॉन्टिनेंटल कप में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 2017 का 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' घोषित किया गया। एआईएफएफ के बयान के मुताबिक ई पंथोई साल 2017 की महिला 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' चुनी गयीं। गौरतलब हो कि अभी हाल ही में छेत्री ने लोगों से एक भावुक अपील की थी कि आप भले ही हमें गाली दें लेकिन हमारा मुकाबला देखने जरूर आएं। वहीं भारत ने केन्या को हराकर सीरीज भी जीती थी। उनकी इस अपील के बाद भारी संख्या में फैंस उनका मुकाबला देखने के लिए पहुंच भी रहे हैं।

Story first published: Monday, July 23, 2018, 11:29 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+