Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सुनील छेत्री ने खेला 100वां अंतर्राष्ट्रीय मैच, केन्या को 3-0 से हराया

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अपने करियर का 100वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला। केन्या के खिलाफ अपने 100वें मैच में छेत्री ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और इस मैच में 2 गोल दागे। छेत्री के शानदार खेल की बदौलत भारत ने एकतरफा मैच में केन्या को 3-0 से हरा दिया। भारतीय टीम का हौसला अफजाई करने के लिए बड़ी संख्या में मैदान में लोग इकट्ठा हुए थे, पूरा मैदान प्रशंसकों से खचाखच भरा हुआ था।

मुंबई में खेले गए मैच के दौरान पूरा मैदान प्रशंसको के साथ बड़ी संख्या में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से भरा हुआ था। ये सभी लोग टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मैदान में जमा हुए थे। अपने प्रशंसको को टीम ने बिल्कुल निराश नहीं किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए केन्या को 3-0 से हरा दिया। इस मैच में छेत्री ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए 2 गोल दागे। मैच से पहले कप्तान छेत्री ने लोगों से भावुक अपील करते हुए मैदान में उनकी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए लोगों से आने को कहा था।

छेत्री ने कहा था कि आप लोग हमे सपोर्ट करें और मैच को देखने के लिए मैदान में जरूर आए। आप हमारी आलोचना करें, हमे गालियां दे लेकिन मैदान में हमारे खेल को देखने के लिए जरूर आए। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी लोगों से अपील की थी कि लोग मैदान में मैच देखने के लिए आए। कोहली के अलावा सचिन तेंदुलकर समेत कई लोगों ने मैच को देखने के लिए मैदान में आने की अपील की थी। जिसकी वजह से महज कुछ घंटों में ही मैच के सभी टिकट बिक गए थे और पूरा मैदान लोगों से खचाखच भरा हुआ था।

मैच भारी बारिश के बीच शुरू हुआ था और इस दौरान पूरे मैदान में टीम इंडिया के समर्थन में नारे लग रहे थे। 85वें मिनट में केन्या के खिलाड़ी ने छेत्री को पेनाल्टी मार दी, जिसके बाद 68 वें मिनट में क्षेत्री ने इसे गोल में बदल दिया। इसके बाद 71 वें मिनलट में जेजे ने भी एक गोल करके भारतीय टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। जिसके बाद 92वें मिनट में छेत्री ने अपना दूसरा गोल दागा और टीम इंडिया को 3-0 से जीत दिलाई। आपको बता दें कि पहले हाफ तक दोनों टीमों का स्कोर 0-0 था।

Story first published: Tuesday, June 5, 2018, 14:48 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+