फीफा विश्व कप: 'इस हार को भूलना होगा'
केपटाउन, 7 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप-2010 के पहले सेमीफाइनल में हॉलैंड से हार का सामना करने वाली उरुग्वे की टीम के कोच ऑस्कर ताबारेज ने कहा है कि शनिवार को तीसरे स्थान के लिए होने वाले मुकाबले से पहले उनकी टीम को इस हार के गम को पीछे छोड़ना होगा।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले के बाद ताबारेज ने कहा, "तीसरे स्थान के लिए होने वाली भिड़ंत से पहले इस मैच में मिली हार के गम को पीछे छोड़ना होगा और बहुत सारी चीजें करनी होंगी।"
उन्होंने कहा, "हमारे सामने यह दिखाने का एक और मौका होगा कि उरुग्वे की टीम किस तरह की है। हमें यह फिर दिखाना होगा कि हम अपने स्तर से बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। "
गौरतलब है कि हॉलैंड ने उरुग्वे को 3-2 हराकर इस विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली। 32 साल बाद हॉलैंड की टीम फाइनल में पहुंची है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications