IPL 2019: भारत से बाहर हो सकता है इस साल का IPL आयोजन, ये है वजह
नई दिल्ली। विश्व में क्रिकेट की सबसे ज्यादा लोकप्रिय लीग का नाम अगर किसी से पूछें तो आईपीएल के इतर शायद ही कोई किसी और लीग का नाम ले। इस लीग को लेकर दुनिया भर में दीवानगी है। भारत में आईपीएल के प्रशंसकों के लिए दिल तोड़ने वाली खबर है। कहा जा रहा है कि इस आईपीएल का आयोजन विदेश में हो सकता है।मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल के 12वें एडिशन को आम चुनाव की वजह से भारत के बाहर शिफ्ट किया जा सकता है।
2019 में अगर चुनाव की तारीखें आईपीएल की तारीखों से मिलती हैं तो आईपीएल का आयोजन भारत से बाहर जा सकता है। इस टूर्नामेंट के होस्ट के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) या फिर दक्षिण अफ्रीका को चुना जा सकता है। गौरतलब है कि आईपीएल का 12 वां एडिशन अगले साल 29 मार्च से 19 मई के बीच किए जाने का प्रस्ताव है और इन्हीं तारीखों पर देश में आम चुनाव भी कराए जा सकते हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ना होने की सूरत में टूर्नामेंट को देश से बाहर शिफ्ट किया जाएगा।
यहां हो सकता आयोजन:
आईपीएल का आयोजन अगर UAE में कराया जाता है तो शारजाह, दुबई और अबुधाबी में आईपीएल के मैचों का आयोजन किया जा सकता है।
पहले विदेश में हो चुका है आईपीएल:
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब भारत से आईपीएल के आयोजन को बाहर शिफ्ट करने की बात चल रही है। साल 2009 में आम चुनावों चलते यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में कराया गया था। वहीं, 2014 में आईपीएल के शुरुआती मुकाबलो की मेजबानी का जिम्मा UAE को दिया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
