Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : स्पेनिश मीडिया ने टीम के तारीफों के पुल बांधे

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक टीम की जीत से उत्साहित मीडिया ने प्रथम पृष्ठ पर अपने देश की टीम के पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने की खबर को प्राथमिकता के साथ जगह दी है।

खेल समाचार पत्र 'मार्का' ने अपने शीर्षक में लिखा है, "दुनिया में सर्वश्रेष्ठ।" पत्र लिखता है कि अपनी टीम की इस शानदार जीत पर स्पेनवासियों ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया।

पत्र ने पूरे स्पेन में जारी जश्न की तस्वीरें प्रकाशित की हैं। 'काटालान' खेल समाचार पत्र ने भी अपने शीर्षक में लिखा है, "पूयोल का एक गोल..और स्पेन फाइनल में।"

रोमांच से भरे सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के कप्तान कार्लोस पूयोल ने हेडर के जरिए शानदार गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी। यह गोल मैच का एकमात्र गोल साबित हुआ।

बार्सिलोना शहर में इस जीत को लेकर जोरदार जश्न मनाया गया। 'रेडियो रामब्ला' के मुताबिक देशवासियों ने राष्ट्रध्वज के साथ पूरी रात जश्न मनाया।

काटालान के एक अन्य खेल समाचार पत्र 'मुंडो डेपोरटीवो' ने कोच डेल बास्क्वे के उस फैसले का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने लिवरपूल के फारवर्ड फर्नांडो टॉरेस के स्थान पर प्रेडो को मैदान में उतारने का फैसला किया। टॉरेस को खेल के अंतिम क्षणों में डेविड विला के स्थानापन्न के तौर पर मैदान में उतारा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+