हम सैमी की हरसंभव मदद करेंगे : गेल
उल्लेखनीय है कि क्रिस गेल से कप्तानी छीनकर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कमान हरफनमौला डेरेन सैमी को सौंपी गई है। सैमी ने अब तक कुल आठ टेस्ट मैच खेले हैं। हालांकि सैमी टेस्ट टीम के नियमित खिलाड़ी नहीं रहे हैं।
गेल के अलावा ड्वेन ब्रावो ने भी वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूसीबी) से नया केंद्रीय अनुबंध लेने से इंकार कर दिया था। ब्रावो को उपकप्तानी से हटाकर ब्रैंडन नैश को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि बल्लेबाज के तौर पर गेल व ब्रावो टीम में शामिल हैं।
गेल ने कहा, "सैमी के लिए यह नया कार्य है। मैं उन्हें शुभकामना देता हूं। हम कठिन समय में उनके आस-पास होंगे और जरूरत पड़ने पर उनकी सहायता करेंगे। हम जानते हैं कि वह टीम की कमान संभालने के काबिल हैं। हम सभी वहां उन्हें सलाह देते रहेंगे।
वेस्टइंडीज की टीम श्रीलंका दौरे पर तीन टेस्ट, पांच एकदिवसीय व एक ट्वेंटी-20 की मैच श्रृंखला खेलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications