फ्रेंच ओपन : क्वालीफाईंग के दूसरे दौर में पहुंचे सोमदेव
सोमदेव ने पहले दौर में चेक गणराज्य के जिरी वानेक को 2-6, 6-2, 6-4 से पराजित किया। एटीपी रैंकिंग में सोमदेव का वरीयता क्रम 109 है जबकि वानेक 221वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।
अगले दौर में सोमदेव की भिड़ंत 248वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी न्यूजीलैंड के डेनिएल किंग टर्नर के साथ होगी। टर्नर ने आस्ट्रेलिया के क्रिस गुसियोन को पहले दौर में 6-3, 6-3 से हराया।
पिछले वर्ष सोमदेव अंतिम दौर तक पहुंचकर हार गए थे। सोमदेव इस वर्ष जनवरी में खेले गए आस्ट्रेलियन ओपन के क्वालीफाईंग टूर्नामेंट में भी तीसरे दौर में हारे थे।
अमेरिका में रहने वाले भारतीय खिलाड़ी प्रकाश अमृतराज भी क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के जरिए फ्रेंच ओपन में प्रवेश पाने का प्रयास करेंगे। पहले दौर में उनकी भिड़ंत ब्राजील के खिलाड़ी जाओ साउजा से होगी। फ्रेंच ओपन 23 मई से खेला जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications