Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : इंग्लैंड बना बादशाह (राउंडअप)

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा रखे गए 148 रनों का लक्ष्य तीन ओवर शेष रहते ही तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इंग्लैंड की तरफ से कीसवेट्टर ने 63 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के लगाए।

इंग्लैंड के पहले विकेट के रूप में माइकल लंब दो रन बनाकर आउट हुए। दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर जब वह आउट हुए उस समय इंग्लैंड का स्कोर सात रन था। शॉन टेट की गेंद पर डेविड हसी ने उनका कैच लिया।

14वें ओवर की पहली गेंद पर इंग्लैंड का दूसरा विकेट 118 रन पर गिरा जब केविन पीटरसन 47 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 31 गेंदों का सामना किया और चार चौके व एक छक्का लगाया। स्टीवन स्मिथ की गेंद पर डेविड वार्नर ने उनका कैच लपका।

इंग्लैंड के स्कोर में मात्र तीन रन ही जुड़ पाए थे कि 15वें ओवर की पहली गेंद पर उसे तीसरा झटका लगा जब कीसवेट्टर मिशेल जानसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। कप्तान पॉल कालिंगवुड 12 और मोर्गन 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शॉन टेट, मिशेल जानसन और स्टीवन स्मिथ ने एक-एक विकेट लिए।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड हसी ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। उन्होंने 54 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के लगाए।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत काफी खराब रही और उसके तीन विकेट मात्र आठ रन के स्कोर पर गिर गए। टीम को पहला झटका पहले ओवर की तीसरी गेंद पर लगा जब शेन वाटसन दो रन बनाकर आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर भी मात्र दो रन ही था। रेयान साइडबॉटम ने ग्रीम स्वान के हाथों वाटसन को कैच करवाया।

दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर ऑस्ट्रेलिया ने अपना दूसरा विकेट गंवाया। टीम का स्कोर मात्र सात रन हुआ था कि डेविड वार्नर दो रन बनाकर रन आउट हो गए।

साइडबॉटम ने ऑस्ट्रेलिया को संभलने का मौका न देते हुए तीसरे ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका दिया। ब्रैड हेडिन उनकी गेंद पर कीसवेट्टर को कैच थमा बैठे। हेडिन ने मात्र एक रन बनाए जब वह आउट हुए तब टीम का स्कोर मात्र आठ रन था।

इसके बाद माइकल क्लार्क और डेविड हसी ने पारी को संभालने की कोशिश की। टीम का स्कोर 45 रन पहुंचा था जब 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्लार्क ग्रीम स्वान की गेंद पर कालिंगवुड को कैच थमा बैठे। क्लार्क ने 27 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका 16वें ओवर की चौथी गेंद पर लगा जब कैमरून व्हाइट 30 रन बनाकर आउट हुए। व्हाइट ने 19 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का लगाया। कैमरून जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 95 रन था। ल्यूक राइट की गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने कैमरून का कैच लिया।

आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लगा। इस ओवर की दूसरी गेंद पर जब डेविड हसी रन आउट हुए तब टीम का स्कोर 142 रन था।

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाने वाले माइकल हसी यहां 17 रन और स्टीवन स्मिथ एक रन बनाकर नाबाद रहे।

इंग्लैंड की तरफ से रेयॉन साइडबॉटम दो और ग्रीम स्वान व ल्यूक राइट एक-एक विकेट लिए।

सेमीफाइनल मुकाबलों में इंग्लैंड ने श्रीलंका को और ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+