लॉरगेट ने वेस्टइंडीज को सराहा
लॉरगेट ने कहा, "मेरे ख्याल से मेरी इस दलील से सभी इत्तेफाक रखते होंगे कि विश्व कप (महिला एवं पुरुष) में श्रेष्ठ टीमें ही फाइनल में पहुंचीं। मैं इंग्लैंड के कप्तान पॉल कोलिंगवुड और आस्ट्रेलिया की महिला टीम की कप्तान एलेक्स ब्लैकवेल को शानदार खिताबी सफलता के लिए बधाई देता हूं।"
"विश्व कप के सफल और यादगार आयोजन के लिए मैं कैरेबियाई क्रिकेट बोर्ड को भी बधाई देता हूं। आयोजन समिति के सदस्य और आईसीसी के तमाम अधिकारियों के प्रयास भी काबिलेतारीफ हैं। सबके प्रयासों के कारण विश्व कप कभी नहीं भूलने वाला आयोजन बन गया।"
लॉरगेट ने विश्व कप का प्रसारण करने वाली कंपनियों और इस आयोजन के साथ जुड़ी तमाम विज्ञापन दाता कंपनियों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि गुयाना, बारबाडोस, सेंट लूसिया और सेंट किट्स में मैच अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने बेहतरीन काम किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications