पेलेग्रीनी की छुट्टी तय, रियल आएंगे मोरिन्हो!
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पेलेग्रीनी को आधिकारिक तौर पर अभी नहीं हटाया गया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसकी औपचारिक घोषणा मात्र रह गई है।
स्पेन की मीडिया ने खबर दी है कि अगले सप्ताह पेलेग्रीनी को मेड्रिड छोड़ने को कह दिया जाएगा क्योंकि रियल मोरिन्हो के साथ करार करने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहा है और इसके लिए वह बड़ी से बड़ी रकम भी खर्च करने को तैयार है।
इसका कारण यह है कि पेलेग्रीनी की देखरेख में रियल का प्रदर्शन बीते सत्र में अच्छा नहीं रहा। वह ला लीगा में बार्सिलोना के बाद दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा रियल इस वर्ष न तो स्पैनिश कप में अपना कमाल दिखा सका और न ही चैम्पियंस लीग के लिए क्वालीफाई कर सका।
दूसरी ओर, मोरिन्हो ने अपनी शानदार रणनीति और प्रेरक प्रशिक्षण शैली के दम पर इटली के क्लब इंटर मिलान को चैम्पियंस लीग के फाइनल में पहुंचा दिया।
इंटर 45 वर्ष के बाद यह खिताब जीतने के करीब पहुंचा है। शनिवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में उसकी भिड़ंत जर्मनी के क्लब बेयर्न म्यूनिख के साथ होनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications